बलिया- भगवा’न राम पर आप’त्ति’जनक टि’प्प’णी करने वाला शख्स भेजा गया जे’ल

बलिया में सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करना एक शख्स को भारी पड़ गया । खबर के मुताबिक आरोपी ने सोशल मीडिया पर भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

युवक पर आरोप है कि उसें सोशल मीडिया पर भगवान राम के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। शिकायत आने के बाद पुलिस ने मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी चितबड़ागांव थाना इलाके का रहने वाला है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि आरोपी ने वॉट्सऐप पर भगवान राम को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसे लेकर पुलिस के पास एक शिकायत आई थी।


यादव ने बताया कि कथित के खिलाफ अर्जुन सिंह नाम के एक शख्स ने शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी को धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पुलिस मामले की आगे की जांच में लगी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

11 hours ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 month ago