बलिया- बिना मास्क लगाए झुण्ड में खड़े युवक पुलिस से उलझे, अब प्रशासन ने ऐसे सिखाया सबक

बेलथारा रोड डेस्क : इस वक़्त पूरी दुनिया में कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है. यहाँ दिन ब दिन हालात खराब होते जा रहे हैं और कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं.

बावजूद इसके कुछ लोग ऐसे भी हैं जो एहतियात नहीं बरत रहे हैं और नियम को अनदेखा करके हमारे कोरोना वारियर्स से ही उलझ जा रहे हैं. अब उभांव के मुबारकपुर ग्राम का एक मामला सामने आया है जहाँ पर मास्क नहीं लगाने और इसे लेकर पुलिस से उलझने के मामले को लेकर 10 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.

वहीँ पांच लोगों की गिरफ़्तारी भी हो चुकी है. इस मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि एसआई लालजी पाल गश्त पर निकले हुए थे.

इस दौरान जब मुबारकपुर के विद्यालय के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वहां कुछ लोग बिना मास्क लगाये खड़े हुए हैं. ऐसे में जब उन्होंने उन लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करने को कहा तो उन लोगों ने उनकी बात नहीं मानी और उल्टा विरोध करना शुरू कर दिया.

इस दौरान उन लोगों ने पुलिस ने नोक झोंक की. योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस मामले में सरकारी आदेश का पालन न करने के मामले में इन लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गयी है. उन्होंने कहा है कि बाकी लोगों की गिरफ़्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago