Categories: बलिया

बलियाः टोंस नदी के कटान से बचाने के लिए 7 करोड़ की लागत से हो रहा है काम

बारिश होते ही बलिया की तस्वीर बदल जाती है। गंगा, घाघरा में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बनती है तो तटीय इलाकों में कटान होने लगता है। नदी किनारे बसें गांवों के लिए ये नदियां बढ़ी मुसीबत खड़ी करती हैं।

नदी के कटान की जद में आकर फेफना के गंगहरा, चेरुइंया, इंदरपुर, थम्हनपुरा और बघेजी आदि गांवों की जमीनें खराब हो रही हैं। कई हजारों एकड़ उपजाऊ भूमि नदी में समा गई हैं। लेकिन इस बारिश में ऐसा नहीं होगा। गांवों को कटान से बचाने के लिए बाढ़ विभाग की ओर से करीब 7 करोड़ की लागत से 2 जगहों पर कटानरोधी काम की योजना बनी है। इनमें गंगहरा व इंदरपुर गांव के पास कटान से बचाव का काम शुरू हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि बारिश से पहले काम पूरा हो जाएगा।

बता दें कि पड़ोसी जिले मऊ से होते हुए जिले में प्रवेश करने वाली टोंस नदी का पश्चिम में ढ़ैंचा गांव से माल्देपुर संगम स्थल तक कुल करीब 55 किमी का बहाव क्षेत्र है। नदी का बहाव घुमावदार होने के कारण कटान अधिक व तेजी से हो रही है। गंगहरा गांव से चेरुइंया गांव तक कुल करीब 800 से 900 मीटर में कटान रोकने के लिए नदी के तलहटी से 5.4 मीटर चौड़ा व दो मीटर ऊंचा जीओ बैग एपरन बनाया जा रहा है।

इसके साथ ही नदी के किनारे तक बोल्डर से पिचिंग होगा। अब तक 150 मीटर जीओ बैग लांचिग एपरन तैयार हो चुका है। जिससे काफी हद तक लाभ मिलेगा। इसके अलावा इंदरपुर गांव के पश्चिम में दो करोड़ की लागत से जीआई वायर क्रंकीट लाचिंग एपरन और बोल्डर पिचिंग कार्य की योजना बनी है। मजदूर जाली तैयार कर रहे हैं। इस संबंध में बाढ़ विभाग के एई मोहित गुप्ता का कहना है कि बारिश से पहले काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

गंगा, घाघरा के साथ टोंस नदी भी बारिश के समय अपना रौद्र रुप दिखाती है, और उपजाऊ भूमि का कटान करती है। ऐसे में अब टोंस नदी के कटान से बचाव के लिए गंगहरा व इंदरपुर गांव के पास चल रहे कटानरोधी कार्य की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से हो रही है। इससे 24 घंटा गोरखपुर व लखनऊ से विभागीय अफसर नजर रख रहे हैं और उच्च अधिकारियों को भी मौका स्थिति से अपडेट किया जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago