Categories: बलिया

बलिया- मंत्री के सामने महिलाओं की जमकर पिटाई, महिलाओं का आरोप मंत्री आनंद शुक्ल ने भी छोड़ा हाथ !

बलिया डेस्क: उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के आवास पर सोमवार की दोपहर उस समय हंगामा मच गया। जब आरटीई के तहत पिछले तीन साल से बकाए धनराशि की मांग को लेकर महिलाएं मंत्री के आवास पर पहुंची। चर्चा है कि किसी बात को लेकर मंत्री और महिलाओं के बीच बहस छिड़ गई। इस बीच एक न्यूज पोर्टल के पत्रकार वीडियो बनाने लगे, जिससे मंत्री के समर्थक गुस्सा गए और पत्रकार की जमकर पिटाई कर दी, यह देख महिलाएं गर्म हो गई और हो हंगामा करना शुरू कर दिए। आरोप है कि मंत्री के समर्थक महिलाओं को भी नहीं बख्शे और जमकर मारपीट कर दी। इस बीच भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी पहुंच गई।

आरोप है कि कोतवाल बालमुकुंद मिश्र ने रायफल के बट से एक महिला के सिर पर वार कर दिया, जिससे तीजी देवी निवासी बनकट्टा बेहोश हो गई। इस दौरान महिलाओं का आरोप था कि मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने भी महिलाओं पर हाथ छोड़ा है। कुछ भी हो घटना को लेकर एक तरफ जहां चर्चाओं का बाजार गर्म है, वहीं महिला सशक्तिकरण पर सरकार द्वारा कराए जा रहे कार्यक्रम महज दिखावा साबित हो रहा है।

महिलाओं का आरोप सुनिये।

 

बेहोश महिला को अस्पताल की जगह ले गई कोतवाली
मंत्री के आवास पर हुए हंगामे के बीच आरोप है कि नगर कोतवाल बालमुकुंद मिश्र ने रायफल के बट से एक महिला के सिर पर वार कर दिया। इससे वह महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। महिला सशक्तिकरण पर लंबे-लंबे भाषण देने वाले किसी ने भी महिला को अस्पताल ले जाने तक की जहमत नहीं उठायी। वहीं, पुलिस भी अपनी नैतिक जिम्मेदारी को फूलाते हुए महिला को अस्पताल ले जाने की बजाय कोतवाली ले गई। महिला को फिलहाल महिला थाने में बैठाया गया है। महिला का कहना है कि मंत्री के आवास पर उनके समर्थकों के साथ कोतवाल ने उन पर लाठी-डंडों से वार किया। इससे वह बेहोश हो गई।

कोतवाली में उमड़ा महिलाओं का हुजूम
इस घटना के बाद चूंकि कोतवाली पुलिस मौके पर से बेहोश महिला के साथ दो अन्य महिलाओं को कोतवाली ले गई। लिहाजा, शेष महिलाएं भी कोतवाली पहुंच गई। महिलाओं का कहना था कि जब तक हिरासत में ली गई महिलाओं को छोड़ा नहीं जाता, तब तक हम टस से मस नहीं होंगी। घटना पर बलिया एसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में अभी आया है। मै इसे दिखवा रहा हूं। अगर कोतवाल ने महिलाओं के साथ इस तरह का कृत्य किया है तो जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं मंत्री जी का इस पुरे मामले पर कहना है कि महिलाओं द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है, महिलाओं की जो भी समस्या थी उसको बीएसए से कहकर हल करा दिया गया है।

रिपोर्ट : तिलक कुमार 

सतीश

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago