Categories: बलिया

बलिया: अपने घर का दरवाजा खुलवाने के लिए भटक रही महिला

बलिया जिले के रसड़ा तहसील के सिकरिया कला निवासिनी श्रीमती शांति देवी अपने घर का दरवाजा सार्वजनिक रास्ते की तरफ खुलवाने के लिए जिले के सभी संबंधित अधिकारी के यहां चक्कर लगा रही है, लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सिर्फ कागजी घोड़ा दौड़ाया जा रहा है।

शुरू में बताया कि न्यायालय में विचाराधीन है। शांति देवी ने न्यायलय से केस जीत लिया। इसके बाद क्षेत्र के लेखपाल सुशील कुमार शर्मा के द्वारा तीन बार रिपोर्ट लगाई गई कि रास्ता सार्वजनिक है जो सरकारी धन से बना है जिस पर बिना स्टेप का दरवाजा लगवाना उचित प्रतीत होता है।

इसी को लेकर SDM रसड़ा द्वारा दो बार राजस्व टीम का गठन कर पुलिस बल के साथ सात दिन के भीतर दरवाजा खुलवाने का आदेश दिया। इसके बावजूद भी आज तक दरवाजा नहीं खुलवाया गया। इसको लेकर शांति देवी आज क्षेत्र के हर संबंधित अधिकारी यहां चक्कर लगा रही है। लेकिन इनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है सिर्फ कागजी घोड़ा दौड़ा जा रहा है।

शांति देवी का कहना है कि आज तक वह जिले के DM एवं SP से 10 बार मिल चुकी है लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। शांति देवी ने जिले के DM और SP से मांग है की वो इस मामले की जांच अपने अंदर में स्वतंत्र इस निष्पक्ष रूप से कराए तथा इस मामले की तुरत संज्ञान में लेकर दोषियों को दंडित करें तथा दरवाजा खुलवाएं। अन्यथा वो अब जिले से संबंधित वरीय अधिकारियों के ऑफिस के सामने आत्मदाह करेंगे। जिसका जिम्मेदार क्षेत्र के संबंधित अधिकारी होगें। क्योंकि वो अधिकारियों के यहां चक्कर लगाते-लगाते थक गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago