Categories: बलिया

बलियाः ट्रेन में चढ़ते समय फिसली युवती, दाहिना पैर कटा, हालत गंभीर

बलिया जिले के सहतवार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती का पैर कट गया। बताया जा रहा है कि युवती ट्रेन में चढ़ रही थी, इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की जद में आ गई।

हादसे के बाद लोगों ने घायल युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकरों ने उसे तुरंत बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय युवती रुबी सहतवार थाना क्षेत्र के नैना पटखौली निवासी थी। वह अपने मां के साथ रिश्तेदारी में मध्यप्रदेश जा रही थी।

ट्रेन में चढ़ते समय रूबी का पैर फिसल गया और पहिए की चपेट में आने से दाहिना पैर कट गया। युवती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे वाराणसी रेफर किया गया वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। जीआरपी के बहुत समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

1 day ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 weeks ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 month ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 months ago