बलिया – दुबहड़ एसओ के तबादले की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठी महिला

बलिया:  दुबहर थाना पुलिस के उत्पीड़न से नाराज शिवपुर दियर नई बस्ती निवासी एक महिला अपने ही दरवाजे पर थाने के प्रभारी निरीक्षक के स्थानांतरण की मांग को लेकर बुधवार की सुबह से अनशन पर बैठ गई।

थाना प्रभारी दुबहड़ अनिल चंद तिवारी के उत्पीड़न के खिलाफ उनके स्थानांतरण करने की मांग को लेकर क्षेत्र के शिवपुर दीयर नई बस्ती ब्यासी निवासिनी रिंकी सिंह पत्नी कामाख्या नारायण सिंह ने बुधवार को अपने आवास पर जनाड़ी निवासी अमित राय के साथ आमरण अनशन शुरू किया। उन्होंने चेताया कि यदि मेरी मांगे नहीं मानी गई तो मैं जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आत्मदाह करूंगी। रिंकी सिंह ने बताया कि शिवपुर दियर नई बस्ती चट्टी पर विश्वकर्मा पासवान की मौत विगत 06 जनवरी को ट्रक से हुए हादसे में हो गई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब रात को नौ बजे नो इंट्री खुलती है तो दुबहड़ पुलिस ने नौ बजे के पहले ही नो इंट्री क्यों खोल दी। यदि नौ बजे के पहले नो एंट्री नहीं खुली होती तो ट्रक एक्सीडेंट में युवक की मौत नहीं हुई होती। मृतक युवक के परिवार को आर्थिक सहायता की मांग को लेकर गांव वालों ने ब्यासी चट्टी पर धरना-प्रदर्शन किया था। जिसे लेकर पुलिस और पब्लिक में पथराव भी हुआ था।

उसके बाद दुबहड़ पुलिस ने देर रात तक विभिन्न गांवों के घरों में घुसकर तोड़फोड़ कर तांडव मचाया था। यहां तक कि पुलिस ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा था। उन्होंने कहा कि उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा मेरे परिवार एवं गांव वासियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने एवं कार्रवाई होने के बाद भी आज तक पुलिस द्वारा मुझे तथा मेरे परिवार वालों का उत्पीड़न किया जा रहा है। आमरण अनशन का समर्थन गांव एवं क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं छात्र नेताओं द्वारा किया जा रहा है।

सतीश

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago