Categories: बलिया

बलिया में विवाहिता के साथ छेड़खानी, आधा दर्जन युवकों ने की छेड़छाड़, पुलिस ने शुरू की जांच

बलिया के मनियर थाना क्षेत्र में विवाहिता के साथ आधा दर्जन युवकों ने छेड़छाड़ की और उसका वीडियो भी बनाया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक घटना मनियर थाना क्षेत्र के गांव की है। जहां रहने वाली विवाहित खेत में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के 3 नामजद सहित 4 आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी की। इतनी ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता का वीडियो भी बना लिया।

जब पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए। पीड़िता का पति दल्ली में नौकरी करता है। जब वे घर आया तो पीड़िता ने पति को घटना बताई। विवाहिता का आरोप है कि वे लोग धमकी देते रहे कि कोई केस किया तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर देंगे। विवाहिता ने एसएचओ मनियर से उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

इस मामले में एसएचओ मनियर प्रवीण सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago