Categories: बलिया

बलिया: ट्रेनों में लूट करने वाली गैंग की महिला सदस्य गिरफ्तार

बलिया। पुलिस ने ट्रेनों में चोरी करने वाली गैंग की महिला सदस्य को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। महिला के पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, महिला का नाम रेशमा है जो तोलरा थाना रेल्हा पलामू झारखंड की रहने वाली है। इसके पास से चोरी के मिले मोबाइल के खिलाफ थाना पर मुकदमा संख्या 3/ 23 दर्ज है। रेलवे पुलिस ने सम्बंधित धारा में चालान कर न्यायालय भेज दिया।

प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि चलती ट्रेनों में चोरी करने वाली गैंग की महिलाएं खासकर पैसेंजर ट्रेनों में ये महिलाओं व लड़कियों को निशान बनाती है। इनका स्थायी निवास नही है, अभी आरोपी महिला ढ़ोढाडीह स्टेशन के बगल में झुग्गी बना कर रहती थी। ये लोग जहां रहते है, वहां से 20 से 25 किमी दूर घटना को अंजाम देती है।

पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेनों में लूट करने वाली गैंग में कई महिलाएं शामिल है, ये भीख मांगने या बैठने के बहाने भीड़ में घुलमिल कर घटना को अंजाम दे देती है। इनके गैंग में छोटे बच्चे भी शामिल रहते है।

दिनेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बलिया स्टेशन पर एक महिला यात्री के बैग से चोरी करने का प्रयास कर रही थी। इसके साथ दो अन्य महिलाएं भी थी। वह फरार हो गई। सीसीटीवी कैमरे से उनकी पहचान की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago