Categories: बलिया

बलियाः संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, गर्मी से मौत की आशंका

बलिया में गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है और ये गर्मी अब लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। झुलसा देने वाली गर्मी में एक महिला की मौत हो गई। हालांकि, अभी मौत के सही कारणों के खुलासे के लिए पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बता दें कि नरही थाना क्षेत्र के अमांव गांव निवासी सूखी देवी (65) पत्नी केशव राम 15 जून को अपनी भतीजी से मिलने बाबातर करंजा माफी गयी थी। वहां से 16 जून को वह अपने घर के लिए चली, लेकिन पहुंची नहीं। 17 जून को कोठिया-सेन्दुरिया गांव से पश्चिम अलावलपुर मौजा स्थित एक खेत में पड़ा वृद्धा की लाश देख इलाके में हड़कम्प मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की, जिसमें सफलता भी मिली। वृद्धा की शिनाख्त सूखी देवी के रूप में हुआ। महिला की मौत कैसे हुई, यह तो पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा, लेकिन स्थानीय लोग इस गर्मी को ही कारण मान चर्चा कर रहे है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago