Categories: बलिया

बलिया- प्रसव के बाद महिला की मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप, FIR दर्ज

बलिया में प्रसव के बाद एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मामला दहेज की मांग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, मृतका के भाई ने महिला के पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला के परिजनों की शिकायत पर दहेज हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही महिला की मौत का कारण स्पष्ट होगा। और आरोपियों के खिलाफ सबूत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल स्थानीय कस्बा निवासी पंकज सिंह की पत्नी 35 वर्षीय ऋतु को सोमवार की रात प्रसव पीड़ा होने के बाद एक चिकित्सक के पहुंचाया गया। उसने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद उसकी हालत खराब होने लगी। अधिक रक्तस्राव होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने भी प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मऊ जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही प्रसूता की मौत हो गयी।

महिला की मौत की खबर मिलने पर पहुंचे मृतका के भाई और दोकटी थाना क्षेत्र के दलकी नम्बर एक निवासी नंदन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास व ननद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि नंदन ने ससुराल पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने और समुचित इलाज नहीं कराने का आरोप लगाया है। एसओ दुर्गेश्वर मिश्र का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago