Categories: बलिया

बलिया में बिजली कटौती से मिलेगी मुक्ती, है कोई शिकायत तो इस नंबर पर करें फोन

बलिया जिले में बिजली की अतिरिक्त कटौती से राहत मिलने की उम्मीद है। जिले में हर दिन अतिरिक्त चार घंटे की बिजली कटौती पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर विद्युत विभाग की ओर से यह पहल की गई है। कोयला संकट के कारण विद्युत उत्पादन में आई कमी के बाद बलिया को दो भागों में बांटकर अलग-अलग फीडरों से चार घंटे बिजली काटने की व्यवस्था की गई थी।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इस व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। अब जिले में पहले की ही तरह शहरी और ग्रामीण इलाकों में रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति की जाएगी। बिजली विभाग के जिला नोडल अधिकारी और विद्युत वितरण खंड (द्वितीय) के अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय के मुताबिक “बिजली आपूर्ति की समस्या अब जल्द ही खत्म हो जाएगी। पहले की ही तरह रोस्टर के अनुसार शहर में चौबीस घंटे और गांवों में अठारह घंटे विद्युत सप्लाई की जाएगी। जिले को दो भागों में बांटकर चार-चार घंटे की अतिरिक्त कटौती को अब खत्म कर दिया गया है।”

चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि बिजली आपूर्ति में किसी भी वजह से कोई बाधा न आए इसके लिए बलिया में एक कमेटी गठित की गई है। कमेटी की जिम्मेदारी है कि शाम छह बजे से सुबह सात बजे तक बिना किसी रोक-टोक के लगातार बिजली आपूर्ति हो। इसमें तार टूटने, पोल की गड़बड़ी या फिर ट्रांसफार्मर में आई सभी समस्याओं का समाधान कमेटी ही करेगी। इसके अलावा जिले में बिजली से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण भी कमेटी के जिम्मे है। जिले का कोई भी व्यक्ति 1912 पर फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

गोरतलब है कि कोयले के संकट के कारण विद्युत उत्पादन में कमी आई है। इसे लेकर चारों तरफ बहस छिड़ी हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पिछले दिनों इस बाबत एक ट्वीट कर जानकारी दी थी। श्रीकांत शर्मा ने बताया था कि कोयला खनन कम होने के कारण बिजली उत्पादन में कमी आई है। लेकिन केंद्र सरकार इस मसले को निपटाने में लगी है। बता दें कि देश भर में सत्तर फीसदी बिजली का उत्पादन आज भी कोयले से ही होती है।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago