Categories: बलिया

त्योहार पर हर वक्त रोशन रहेगा बलिया, 24 घंटे बिजली सप्लाई करने की ‘प्लानिंग’

बलिया। त्योहारों में जिलेवासियों के लिए खुशखबरी है। जहां दिवाली से लेकर छठ पूजा तक निर्बाध बिजली सप्लाई करने की तैयारी में बिजली विभाग जुटा है। लोगों को त्योहार के समय बिना किसी बाधा के बिजली मिल सके इसके लिए बिजली विभाग के अफसर अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। सब स्टेशनों पर अफसरों की जिम्मेदारी तय की गई है। अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह से मुस्तैद रहेंगे। त्योहारों में बिजली के बढ़ते लोड को देखते हुए विभाग ट्रांसफार्मरों के मरम्मत के साथ कमजोर तारों को बदलने और हल्की कमियों को दूर करने में जुटा है।

दरअसल दीपावली में अधिकांश घरों पर झालरों की सजावट होती है। लोड बढ़ने से कटौती होती है। कर्मचारी अभी से ट्रांसफार्मरों के लोड चेक करने के साथ ही उसकी कमी को दुरूस्त करने में जुट गए हैं। ट्रांसफार्मरों में फ्यूज तार और ऑयल लेवल भी चेक किया जा रहा है। कोई ट्रांसफार्मर लीकेज मिलता है तो उसका टॉपअप करके लीकेज बंद किया जा रहा है। लूज एलटी और एचटी लाइनों का खिचाव भी किया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता आरके जैन ने पेट्रोलिग का निर्देश दिया है।

वहीं विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि त्योहारों को लेकर विभाग की तैयारी पूरी है। दीपावली से लेकर छठ पूजा तक उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली सप्लाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं से भी अपील की। कहा कि उपभोक्ता भी बिजली बचत पर ध्यान दें।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago