Categories: बलिया

तीन एक्सप्रेस- वे से कनेक्ट होगा बलिया, जानिए कहां जाना कितना होगा आसान

बलिया। सड़क के मामले में हमेशा से उपेक्षित रहने वाले बलियावासियों को सौगात मिलने जा रही है। सरकार ने बलिया के लिए एक्सप्रेस-वे का जो प्लान तैयार किया है, उससे बलिया बिहार के पटना, छपरा, आरा, बक्सर सहित यूपी के वाराणसी, लखनऊ और दिल्ली से सीधे तौर पर जुड़ेगा। क्योंकि बलिया जनपद 3 एक्सप्रेस-वे से जुड़ने जा रहा है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी ने गाजीपुर से बलिया के मांझी घाट तक 118 किमी के ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा 120 किलोमीटर के बक्सर से वाराणसी तक नए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे से भी बलिया जुड़ेगा। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे गाजीपुर के जंगीपुर से कुछ आगे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से भी जुड़ेगा। जानिए तीनों एक्सप्रेस के बारे में…

गाजीपुर-बलिया-ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे– यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे गाजीपुर से बलिया के मांझी तक लगभग 118 किमी में बनेगा। जो गाजीपुर के शाहपुर से निकलेगा और चितबड़ागांव, माल्देयपुर, नगवां, हल्दी, सोनवानी होते हुए दया छपरा, टेंगरहीं बिड़ला बांध, मठ योगेन्द्र गिरी के रास्ते मांझी घाट तक जाएगा। उससे आगे बिहार छपरा के रिविलगंज में प्रस्तावित नए बाईपास रोड से जुड़ेगा। जिसका बजट 5000 करोड़ है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। इस एक्सप्रेस-वे के किनारे हरियाली का सम्राज्य होगा। जिससे प्रदूषण भी कम होगा। कई गांवों की आबादी भी बाढ़ से मुक्त हो जाएगी।

बक्सर-वाराणसी-ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे– बलिया के भरौली और बिहार के बक्सर से वाराणसी तक बनने वाला यह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे 120 किमी का होगा। बलिया शहर से वाराणसी की दूरी लगभग 180 किमी है। यह एक्सप्रेस-वे बन जाने के बाद वाराणसी जाने में भी बलिया के लोगों को अभी के मुताबिक आधा समय लगेगा। जिससे गाजीपुर से बलिया के मांझी घाट तक बनने वाला ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे भी कनेक्ट होगा ताकि यूपी-बिहार के लोग एक-दूसरे की सीमा के एक्सप्रेस-वे पर जा सकें, साथ ही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भी जा सकें।

दिल्ली का सफर होगा आसान– बलिया से गाजीपुर पहुंचने में अधिकतम दो घंटे लगेंगे। गाजीपुर से 6 लेन सड़क पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर 340 किलोमीटर की दूरी तय कर लखनऊ पहुंचने के बाद वहां से 300 किलोमीटर के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का संपर्क मिल जाएगा और आगरा से यमुना एक्सप्रेस-वे पर 180 किमी दूरी तय कर आराम से नोएडा पहुंच जाएंगे।

वहीं एनएचएआइ के परियोजना निदेशक श्रीप्रकाश पाठक ने बताया कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से भी जुड़ेगा। जिसके निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण को मिली है। जमीन अधिग्रहण के तुरंत बाद कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago