बलिया के इन छह विद्यालयों को बनाए गया क्वांटाइन सेंटर

बलिया. देश के विभिन्न महानगरों व विदेश से जनपद में आने वाले व्यक्तियों को 14 दिन तक होम क्वारंटाइन के लिए जनपद मुख्यालय पर 06 विद्यालयों को जिला प्रशासन ने क्वारंटाइन सेण्टर बनाया है.

इसके अलावा हर तहसील में एक-एक क्वारंटाइन केन्द्र बनाया गया है. इस प्रकार कुल 11 केन्द्र बनाये गये हैं. इन केन्द्रों पर सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी को सोशल डिस्टेन्सिंग बनाये रखे जाने का प्राविधान, खानपान की व्यवस्था, सेनिटाईजेशन, शौचालय, स्नान आदि की पूर्ण व्यवस्था के साथ-साथ चिकित्सक की व्यवस्था की गयी है.

पुलिस बल की तैनाती की गयी है. जिलाधिकारी ने बताया कि सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा, कैस्टर ब्रिज स्कूल बसन्तपुर, केन्द्रीय विद्यालय जीराबस्ती, सेक्रेड हर्ट स्कूल, सहरसपाली, नागा जी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर व सनबीम स्कूल, अगरसण्डा को क्वारंटाइन केंद्र बनाया गया है.

डीएम-एसपी ने लिया जायजा
क्वारंटाइन केंद्रों का निरीक्षण जिलाधिकारी श्री प्रताप शाही और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने सोमवार को किया. दोनों अधिकारी नागाजी स्कूल माल्देपुर, सेंट्रल स्कूल और सेंट जेवियर स्कूल में जाकर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया. वहां मौजूद कर्मचारियों और पुलिस बल को निर्देश दिया कि हमेशा इन लोगों पर नजर रखेंगे. उनका लक्ष्य रखने और खाने-पीने की व्यवस्था के लिए भी समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए.

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago