Categories: बलिया

बलिया- MLC चुनाव के लिए मतदाताओं की लिस्ट जारी

बलिया में MLC चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जहां निर्वाचन कार्यालय चुनाव की तैयारी में जुटा है। चुनाव के लिए मतदान केंद्र और मतदाताओं की कुल संख्या निर्धारित कर दी गई। और लिस्ट भी जारी कर दी है। एमएलसी चुनाव के लिए मतदेय स्थलों को आयोग को अनुमोदन के लिए भेजे गए प्रस्ताव का अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है। बता दें जिले में 9 अप्रैल को चुनाव है।

वहीं मतदाताओं की जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सीयर में 214 मतदाता हैं। नगर पंचायत बेल्थरारोड़ में 14, जिला पंचायत सदस्य 05 हैं। क्षेत्र पंचायत नगरा में 221, जिला पंचायत सदस्य 5 हैं। क्षेत्र पंचायत रसड़ा में 175, नगर पालिका परिषद रसड़ा में 26, जिला पंचायत सदस्य 04 हैं। क्षेत्र पंचायत चिलकहर में 156, जिला पंचायत सदस्य 04 हैं। विकास खंड़ सोहांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य 139, नगर पंचायत चितबड़ागांव में 16, जिला पंचायत सदस्य 03 हैं।

क्षेत्र पंचायत गड़वार में 137, जिला पंचायत सदस्य 03, क्षेत्र पंचायत हनुमानगंज में 162, जिला पंचायत बलिया में 12, नगर पालिका परिषद बलिया में 25, क्षेत्र पंचायत दुबहड़ में 151, क्षेत्र पंचायत पंदह में 119, जिला पंचायत सदस्य 03 हैं। क्षेत्र पंचायत नवानगर में 129, नगर पंचायत सिकंदरपुर में 16, जिला पंचायत सदस्य 03 हैं। क्षेत्र पंचायत मनियर में 116, नगर पंचायत मनियर में 15, जिला पंचायत सदस्य 03 हैं।

क्षेत्र पंचायत बेल्थरारोड़ में 101, जिला पंचायत सदस्य 02 हैं। क्षेत्र पंचायत बांसडीह में 140, नगर पंचायत सदस्य बांसडीह में 15, जिला पंचायत सदस्य 03 हैं। क्षेत्र पंचायत रेवती में 128, नगर पंचायत रेवती में 16, नगर पंचायत सहतवार में 15, जिला पंचायत सदस्य 03 हैं। क्षेत्र पंचायत बेलहरी में 96, जिला पंचायत सदस्य 03 हैं। क्षेत्र पंचायत बैरिया में 103, नगर पंचायत बैरिया में 17, जिला पंचायत सदस्य 03 हैं। क्षेत्र पंचायत मुरलीछपरा में 99, जिला पंचायत सदस्य 03 हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago