Categories: बलिया

बलिया- विस निर्वाचक नामावली का कार्यक्रम जारी, दावे/आपत्ति की आखिरी तारीख 8 दिसंबर

बलिया। भारत निर्वाचन आयोग ने विस निर्वाचक नामावली का कार्यक्रम जारी कर दिया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर दिनांक 1 जनवरी, 2023 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 9 नवम्बर को होगा। दावा/आपत्ति की आखिरी तारीख 8 दिसंबर है।


जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम आलेख्य प्रकाशन के बाद दावा/आपत्ति दाखिल करने की अवधि 9 नवम्बर से 8 दिसम्बर, 2022 तक है। विशेष अभियान की तिथियां 12 नवम्बर, 20 नवम्बर, 26 नवम्बर, 4 दिसम्बर है। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसम्बर तक होगा। निर्वाचक नामावलियों की शुद्धता की जांच एवं अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त करना और डेटाबेस को अपडेट करना और पूरक सूचियों की छपाई 3 जनवरी, 2023 तक होगी। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी को होगा।

साथ ही बताया कि पुनरीक्षण अवधि के दौरान बीएलओ योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए फार्म-6 भरवायेगें। किसी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से अपमार्जित किये जाने हेतु फार्म-7, मतदाता सूची में सम्मिलित किसी नाम, लिंग आयु आदि के सुधार के लिए आवेदन/ईपिक का प्रतिस्थापन/निर्वाचन क्षेत्र के भीतर या बाहर पता बदलने हेतु फार्म-8 भराने होंगे।

मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल अपने बूथ लेबिल एजेन्ट नियुक्त कर लें, जो संबंधित मतदेय स्थल के बूथ लेविल अधिकारी (बीएलओ) के संरक्षण में दृष्टिगोचर हुई त्रुटियों इत्यादि को चिन्हित करने में सहयोग कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण/समाज सेवी संगठनों से अपील की है कि मजबूत लोकतंत्र में सबकी भागीदारी के लिए भारत निर्वाचन आयोग के अपेक्षानुसार सभी अर्ह व्यक्तियों/नवयुवक/नवयुवतियों का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल कराने और अपात्र मतदाताओं का नाम अपमार्जित कराने में सहयोग करें।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago