बलिया में विकास की हक़ीक़त बयान कर रही है आज की वायरल तस्वीर !

बलिया के बेल्थरा रोड इलाके की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रही है। तस्वीर में आप बेल्थरा रोड के विकास की असल कहानी समझ सकते हैं। इस तस्वीर को फेसबुक पर विवेक यादव नाम की आईडी से शेयर किया गया है । फोटो शेयर करते हुए विवेक यादव लिखते हैं-

ये तस्वीरे कहीं और की नहीं हैं ये तस्वीरे बेल्थरा रोड के चौकिया मोड़ से देवेंद्र डिग्री कालेज तक की है ये सड़क काफी जानलेवा हो गया है पर इससे नाही हमारे विधायक और नाही सांसद महोदय से कोई लेना देना है और नाही किसी नेता को उनको जनता की परेशानी का समाधान तो करना ही नही है सिर्फ जनता के वोटों से मतलब है/ और इसके खिलाफ कोई आवाज भी नही उठाएगा क्यूंकि सभी को अपनी कुर्सी से मतलब है एक बात तो सच है पहले नेता आन्दोलन से पैदा होते थे और आजकल के नेता पैसो और पहनावे से और जनता की सेवा करने के बदले में खुद की सेवा करना चाहते है।

वहीँ इस बाबत जब बलिया खबर ने बेल्थरा रोड के बीजेपी विधायक धनन्जय कननौजिया से बात करने की कोशिश की तो विधायक द्वारा फ़ोन नहीं उठाया गया ।

अपील: आप भी अपने इलाके और आसपास की समस्याओं को बयाँ करती फ़ोटो या वीडियो वग़ैरा हमें भेज सकते हैं, ताकि हम उसके ज़रिए शासन-प्रशासन को आईना दिखा सकें और ज़िम्मेदार लोगों से सवाल कर सकें!

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago