बलिया। NH- 31 पर स्थित हल्दी थाना क्षेत्र में हादसा हो गया। जहां नीरुपुर ढाले पर तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे पिकअप के परखच्चे उड़ गए, जबकि ट्रक का दोनों पिछला टायर ट्यूब फट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को जिला अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि गाजीपुर जनपद के नन्दगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत में पारा निवासी पप्पू पुत्र नरेश शुक्रवार की रात सामान लाने के लिए बैरिया की तरफ तेजी से जा रहा था। अभी वह नीरुपुर ही पहुंचा था, तभी कोयला लदे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
गनीमत रही कि बड़ी घटना नहीं हुई। सिर्फ ड्राइवर को ही मामूली चोटें आई। इतना भीषण एक्सीडेंट हुआ है कि अगर पिकअप में कोई साथ रहता तो बड़ी घटना हो सकती थी। वहीं घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…