बलिया- लागातार 15 साल से सामान्य सीट होने से नाराज ग्रामीणों ने जताया ऐतराज़ !

बिल्थरारोड डेस्क : पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण लिस्ट जारी होने के बाद आपत्ति दर्ज कराने का सिलसिला शुरु हो गया है। सियर  विकास खण्ड में कई गांव के लोगों ने ऐतराज़ जताते हुए जिलाधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया है।

सीयर ब्लाक के विगह जमीन विगह गांव के ग्राम प्रधान पद का आरक्षण लगातार तीसरी बार भी अनारक्षित कर दिया गया है। जिसको लेकर लोगों ने आपति जताई है। गौरतलब है कि विगह जमीन  ग्राम प्रधान पद वर्ष 2010 में सामान्य महिला के लिए आरक्षित था , तथा 2015 में भी अनारक्षित ( सामान्य ) रहा है और 2021 के लिए ग्रामप्रधान पद के लिए आई आरक्षण सूची में भी अनारक्षित ( सामान्य) कर दिया है।

जिसको लेकर ओबीसी और एससी वर्ग के लोगो मे आक्रोश व्याप्त है। उक्त आरक्षण सूची को लेकर विगह जमीन विगह गांव निवासी उमेशचन्द यादव का कहना है कि गांव में सबसे अधिक जनसंख्या पिछड़ी जाति का है।

इसके बाद भी प्रधान पद लगातार सामान्य कर दिया गया है द्वारा खण्ड विकास अधिकारी सीयर गजेन्द्र प्रताप सिंह , जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायतीराज अधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर प्रधान पद के लिए जारी आरक्षण सूची में संशोधन कर पुनः जारी करने का मांग की गई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

5 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago