बलिया का एक गांव- जिसमें न बिजली, न सड़क, गांव वालों ने BJP नेताओं की एंट्री पर रोक लगाई

बलिया।  जिले के एक गांव में बीजेपी नेताओं के आने पर गाँव वालों ने बैन लगा दिया है। ग्रामीणों ने बीजेपी के विधायकों और सांसद का प्रवेश वर्जित कर दिया है। यही नहीं नाराज़ ग्रामीणों ने हाथ में तख्ती लेकर बड़ा प्रदर्शन भी किया। गाँव वालों का कहना है कि, अगर गाँव में सड़क, बिजली नहीं तो गाँव मे बीजेपी नेताओं का प्रवेश नहीं होगा। गाँववालों का यह कोई पहला प्रदर्शन नहीं है,बल्कि इससे पहले भी रोड नहीं, बिजली नहीं तो वोट नही देने का गांव वाले कर प्रदर्शन कर चुके हैं। इस गाँव की हालत इतनी खराब है कि एक पलती से पगडण्डी पकड़कर चलने को मजबूर हैं।मरीज को चारपाई पर टाँग कर अस्पताल तक ले जाने को मजबूर हैं। नेता जी के बहुत कोशिश करने पर 6 साल में केवल बिजली के खंभे ही गाँववालों को नसीब हुए हैं। यह अभागा गाँव बैरिया विधानसभा के अंतर्गत आता है। गाँव का नाम फिरंगी टोला है। बैरिया के विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह हैं, जिनकी पार्टी की प्रदेश से लेकर केंद्र में सरकार है। विधायक जी की पार्टी बीजेपी दुनिया की सबसे ज्यादा कार्यकर्ता वाली पार्टी है। फिर भी बैरिया का फिरंगी टोला गाँव अपने मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे है।

ग्रामीणों में इतनी नाराजगी है कि भाजपा नेताओं का गांव में प्रवेश वर्जित हो गया है। गावं वालों का कहना है कि जब तक मांग पूरी नही होगी वोट भी इस बार नही देंगे। वहीँ इलाके के सामाजिक कार्यकर्ता सूर्यभान सिंह की माने तो इस गांव में घूमने गए थे तो देखा कि यहाँ के लोग मूल सुविधाओं से वंचित हैं। सूर्यभान सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि योगी आदित्यनाथ सरकार एक जातिविशेष का ज्यादा विकास कर रही है।वहीं  क्षेत्र में बीजेपी के विधायक और सांसद जनता से दूर हैं, चुनाव जीतने के बाद उन्हें यहाँ की याद नहीं कि जनता किस परेशानी से गुजर रही है। इसीलिए जनता का गुस्सा अब भाजपा नेताओं पर फूटने लगा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago