Categories: बलिया

बलियाः ग्राम प्रधान ने दबंगों पर झंडा नहीं फहराने देने और अभद्रता का लगाया आरोप

बलिया के हनुमानगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत अराजी माफी-सागरपाली में 15 अगस्त पर ध्वाजारोहण के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान कमलावती देवी ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है।

आवेदन में कमलावती देवी ने बताया कि वह स्वतंत्रता दिवस के दिन आराजी माफी नंबर 2 प्राथमिक विद्यालय पर ध्वाजारोहण करने गई थी। उनके साथ ग्रामसभा के सुभाष साहनी पुत्र राजनारायण साहनी साथ में गए। जब ध्वजारोहण कार्यक्रम शुरु हुआ तो असामाजिक तत्व बन्टी सिंह पुत्र जयनरायण सिंह, सुगन सिंह पुत्र जयनरायण सिंह, अर्चना देवी पत्नी जयनरायण सिंह और नसीम खान पुत्र महरूम निसार खान वहां आ गए।

आरोपियों ने ग्राम प्रधान के साथ अभद्रता की। गालियां देते हुए कहा कि झंडा हम फहराएंगे। इसके बाद वहां मौजूद बन्टी सिंह ने बेहूदा हरकत करते हुए प्रधान की साड़ी खोल दी। किसी तरह प्रधान स्कूल के रुम में गई, तो स्कूल के स्टाफ ने बाहर से ताला लगा दिया। ग्राम प्रधान के मुताबिक आरोपियों ने सुभाष के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग जाने को कहा।

जिसके बाद ग्रामप्रधान व उनके साथ जान बचाकर के वहाँ से निकले और फेफना थाना जाकर अपनी रिपोर्ट दर्ज करायी। अब पीड़ित कमलावती ने अखिलेश यादव को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि विगत डेढ़ साल से ग्रामसभा में मुझे विकास कार्य भी नहीं करने दिए जा रहे। उन पर सख्त एक्शन लिया जाए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago