Categories: बलिया

बलियाः लंबे समय से एक ही ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारियों का होगा तबादला

बलियाः ग्राम विकास विभाग में एक ही ब्लॉक में कई दिनों से जमे ग्राम विकास अधिकारियों का तबादला किया जाएगा। शासन के द्वारा तीन वर्ष से एक ही स्थान पर तैनात कर्मियों के स्थानांतरण के निर्देश हैं लेकिन जिले के कई वीडीओ कई समय से एक ही स्थान पर ड्यूटी दे रहे हैं।

ऐसे में अब वीडीओ का ट्रांसफर किया जाएगा। स्थानांतरण के दौरान पटल प्रभारी को प्रमाण पत्र देना होगा कि कोई वीडीओ छूटा नहीं है। ग्राम विकास अधिकारियों का स्थानांतरण जिला विकास अधिकारी करेंगे। कुल 127 ग्राम विकास अधिकारी तैनात हैं, जिनमें से एक ही ब्लॉक में तीन साल से अधिक समय से तैनात वीडीओ की सूची तैयार की जा रही है।

सूची तैयार होने के बाद इनका तबादला किया जाएगा। इन सभी का स्थानांतरण 30 जून के पूर्व किया जाना है। इस बार पटल प्रभारी को स्थानांतरण पत्रावली में ही इस बात का प्रमाण पत्र भी देना होगा कि तीन वर्ष पूरा कर चुके कोई भी वीडीओ का नाम नहीं छूटा है। अगर कोई भी वीडीओ छूटता है तो पटल प्रभारी के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago