Categories: बलिया

बलिया- राजस्व निरीक्षक का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, उपजिलाधिकारी ने बैठाई जांच

बलिया। बैरिया तहसील में राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश यादव का रिश्वत लेते एक वीडियो वायरल हुआ है। सुरेमनपुर-श्रीनगर क्षेत्र में तैनात राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश यादव वीडियो में 5 हजार रुपये रिश्वत लेते नज़र आ रहे हैं। रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। इधर मामला संज्ञान में आने के बाद उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश को उनके क्षेत्र से हटाकर कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया है।साथ ही तहसीलदार शैलेंद्र कुमार को जांच सौंप कर 3 दिन में रिपोर्ट तलब की है।

राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश यादव पर आरोप है कि उन्होंने खरिका के एक किसान से पैमाइश के नाम पर 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। किसान ने किसी तरह 4500 रुपये का इंतेजाम कर राजस्व निरीक्षक को एक सप्ताह पहले दिया था। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि बैरिया तहसील में तैनात अधिकांश लेखपाल और राजस्व निरीक्षक प्राइवेट आदमी से वसूली करवाते हैं। मामले में एसडीएम आत्रेय मिश्र ने कहा कि राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश यादव को क्षेत्र से हटाकर कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। उनके स्थान पर राजस्व निरीक्षक सुरेश राम को तैनात कर दिया गया है।

बता दें किसी ने लेनदेन का वीडियो बना लिया था और इटंरनेट पर डाल दिया। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए एक यूजर ने मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री को टैग कर दिया। पिछले 22 जून को भाजपा महिला मोर्चा की नेता महिमा सिंह ने भी जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश यादव पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। आरोप लगाया था कि राजस्व निरीक्षक ने रिश्वत वसूली के लिए मुकेश नाम के युवक को अपने साथ रखा है। उक्त शिकायती पत्र को जिलाधिकारी कार्यालय से जांच के लिए बैरिया तहसील भेजा गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।हालांकि अब मामले की जांच की जा रही है।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

6 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago