बलिया के इस PHC की बदहाली का वीडियो आया सामने, रिटायर्ड वार्ड ब्वॉय करता है मरीज़ों का इलाज

बांसडीह डेस्क – बलिया में एक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली का मामला सामने आया है। ये स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह तहसील के मंगलपुरा के पास रुकुनपुरा में है। बताया जा रहा है कि इस स्वास्थ्य केंद्र में कोई भी डॉक्टर नहीं बैठता है। यहां मरीजों का इलाज एक रिटायर्ड वार्ड बॉय करता है।

स्वास्थ्य केंद्र की इस बदहाली का खुलासा आवाज़ – ए – हिन्द के संस्थापक सुशांत राज भारत ने एक वीडियो के ज़रिए किया है। उन्होंने विडियो में केंद्र की बिल्डिंग को दिखाया है। जिसको देखकर ही केंद्र की बदहाली का अंदाज़ा साफ तौर पर लगाया जा सकता है। बिल्डिंग पर स्वास्थ्य केंद्र का नाम तक नहीं नज़र आ रहा।

वीडियो में सुशांत ने बताया कि इस स्वास्थ्य केंद्र में एक भी डॉक्टर नहीं बैठता है। उन्होंने बताया कि ये केंद्र सिर्फ तीन लोगों द्वारा संचालित किया जा रहा है। जिनमें एक फार्मासिस्ट, एक लैब टेक्निशियन और वार्ड ब्वॉय शामिल हैं।

सुशांत ने बताया कि केंद्र में तैनात ये तीनों ही ड्यूटी पर नहीं आते। वो यहां 10 – 15 दिन में एक बार आते हैं और हस्ताक्षर कर चले जाते हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र में मरीजों को इलाज एक रिटायर्ड वार्ड ब्वॉय द्वारा किया जाता है। जो कि बेहद शर्मनाक है।

सुशांत ने कहा कि केंद्र की बदहाली को इसलिए उजागर कर्वरहे हैं, ताकि प्रशासन इसका संज्ञान ले और केंद्र की हालात को दुरुस्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि यहां कम से कम हफ्ते में तीन दिन तो एक डॉक्टर को बैठना चाहिए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago