Categories: बलिया

बलिया- दलित युवती से दुष्कर्म के बाद वीडियो किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में एक दलित युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने दुष्कर्म के बाद उसका वीडियो भी वायरल कर दिया। मामले में पुलिस ने युवती के ही गांव के एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजेश तिवारी ने बताया कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय दलित युवती की तहरीर पर शनिवार को उसके गांव के ही रहने वाले राहुल राजभर (22) के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता एवं अनुसूचित जाति जनजाति निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत नामजद मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने दर्ज मामले का हवाला देते हुए बताया कि दलित युवती 20 सितम्बर को अपराह्न शौच के लिए जा रही थी कि राहुल राजभर ने उसे गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और इसका वीडियो बना लिया। पुलिस ने छानबीन के बाद मामले में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम धारा बढ़ाई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago