Categories: बलिया

बलिया के ठगी के अलग-अलग मामले आए सामने, पीड़ितों से हुई लगभग 8 लाख की लूट

बलिया में लोगों को लालच में लेकर ठगी करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला मनियर थाना क्षेत्र का है। यहां देवरार निवासी अविनाश शुक्ला से वाई फाई नेटवर्क लगाने के नाम पर 4 लाख 50 हजार 450 रुपये की धोखाधड़ी हुई है।

अविनाश की शिकायत पर पुलिस ने रानू सिंह, अंकित गौतम, राम मोहन सिंह, हिमांशु पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अविनाश ने आरोप लगाया कि उसके स्कूल के पास में खाली पड़ी जमीन पर वाई-फाई छतरी लगाने के लिए  भूमि चिन्हित किया। उन्होंने किराया 25 हजार देने व एक नौकरी देने का आश्वासन दिया।

आरोपियों ने डाक से लेटर भेजा और छतरी लगाने के लिए 12 लाख रुपये मांगा। कहा कि आपके गांव का दूसरा व्यक्ति छतरी लगाने के लिए पूरा पैसा दे रहा है। अविनाश ने अपने चार लाख रुपये मांगे तो आरोपियों ने मोबाइल बंद कर लिए। काफी प्रयास के बाद पैसे न मिलने पर अविनाश ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

इधर खेजुरी में भी नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 3.30 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। बालूपुर गांव निवासी विजय यादव ने बताया कि पीयूष श्रीवास्तव ने पीजीआई में लखनऊ में स्थाई नौकरी दिलाने के नाम पर साल 2019 में पैसे की मांग की। सरकारी नौकरी के लालच में रिश्तेदारों से कर्ज लेकर पीयूष श्रीवास्तव को 3.30 लाख रुपये उसके बैंक के खातों में ट्रांसफर कर दिया गया।

कुछ दिनों बाद उसने पीजीआई का फर्जी ऑफर लेटर पकड़ा दिया। लेकिन नौकरी ज्वाइन करने पहुंचने पर विभागीय अधिकारियों ने उसे फर्जी करार दिया। जब उसके ऊपर पैसा वापसी का दबाव बनाया जाने लगा तो उसने आईआरसीटीसी में संविदा पर रखवाने का झांसा देकर कुछ समय और ले लिया। इस बीच जानकारी होने पर केस दर्ज कराया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago