सरकारी नौकरी के नाम लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बलिया का युवक भी आरोपी

वाराणसी एसटीएफ यूनिट ने एक ऐसी अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है जो सरकारी नौकरी दिलवाने और परीक्षा पेपर सेंटिंग्स कराने के नाम पर युवाओं से लाखों की ठगी को अंजाम देते थे। गिरोह के तीन सदस्य एसटीएफ की गिरफ्त में हैं।

बलिया का युवक है आरोपीः बताया जा रहा है कि सूचना के आधार पर एसटीएफ ने कार्यवाही करते हुए जेएचवी मॉल के पास से निलेश सिंह उर्फ छोटू उर्फ अभिषेक पुत्र अनिल सिंह (बरवारति पट्टी, थाना भीमपुरा, बलिया), प्रदीप कुमार सिंह पुत्र दीनानाथ सिंह (परसपुर, थाना मधुबन, मऊ) और अजय प्रताप सिंह पुत्र मुक्तेश्वर सिंह(रानेपुर थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली) को गिरफ्तार किया गया। ये सभी बेरोजगार युवाओं के साथ मुलाकात करने वाले थे।

तीनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है। तीनों से पूछताछ करने पर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। पूछताछ में पता चला कि इनका एक संगठित गिरोह है और यह वर्ष 2019 से सक्रिय है। उनके पास से एक बाइक, तीन मोबाइल, कई कूटरचित कागजात समेत कई आधार कार्ड और पैन बरामद हुए।

एसटीएफ वाराणसी यूनिट के इंस्पेक्टर पुनित परिहार ने बताया कि इस गिरोह का सरगना निलेश सिंह है। यह गिरोह स्वास्थ्य विभाग, रेलवे, पुलिस, खाद्य निगम (उत्तर प्रदेश, हरियाणा और झारखंड), फॉरेस्ट गार्ड (उत्तर प्रदेश और बिहार/झारखण्ड) और आर्मी में जीडी  के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता था। कई युवाओं के साथ गिरोह ने ठगी की थी।

7 लाख रुपए में करते थे नौकरी का सौदाः आरोपियों ने बताया कि वह लोग इंटरनेट पर सरकारी नौकरी की वेबसाइट चेक किया करते हैं। फिर सरकारी नौकरी का लालच देकर बेराजगार युवाओं को निशाना बनाते थे। पहले उन्हें अलग अलग विभागों के फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर देते और 7-7 लाख रुपए वसूलते थे। पूछताछ में निलेश ने अपने कई साथियों का नाम भी उजागर किया है। ये आरोपी अभी तक 60 से 70 लाख की ठगी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago