Categories: बलिया

बलिया- एक और 2 मार्च से पटरी पर दौड़ेगी उत्सर्ग और इंटरसिटी ट्रेन

बलिया। रेल प्रशासन ने संयुक्त व्यापार समिति रसड़ा की मांगों को मांग लिया है। जिसके चलते उत्सर्ग और इंटरसिटी ट्रेन का परिचालन एक या दो मार्च से शुरू करने का फैसला लिया गया है। रसड़ा स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार पांडेय ने जानकारी दी है। वहीं दोनों ट्रेनों के एक और दो मार्च से शुरू होने के आश्वासन पर संयुक्त व्यापार समिति ने अपना प्रस्तावित आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया है।

दरअसल संयुक्त व्यापार समिति रसड़ा के उत्सर्ग और इंटरसिटी ट्रेन का परिचालन 5 मार्च तक शुरू नहीं होने पर संभावित आंदोलन और जनहित की परेशानियों को देखते हुए रेल प्रशासन दोनों ट्रेनों का परिचालन एक और दो मार्च से कर रहा है। रसड़ा स्टेशन के अधीक्षक अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि एक मार्च से छपरा से वाया मऊ होकर वाराणसी तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस और दो मार्च से छपरा से फर्रुखाबाद तक चलने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस का परिचालन शुरू करने की दिशा में रेलवे विभाग तैयारियों में जुटा है।

वहीं रेल प्रशासन के फैसले के बाद संयुक्त व्यापार समिति ने भी आंदोलन स्थगित करने की जानकारी दी। संयुक्त व्यापार समिति के अध्यक्ष सुभाषचंद्र साहू ने बताया कि इन दोनों ट्रेनों के एक और दो मार्च से शुरू होने के सकारात्मक आश्वासन पर अपना प्रस्तावित आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया गया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago