केंद्रीय मंत्री ने किया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस का शिलान्यास, बोले अमेरिका जैसे होंगे रोड, पढ़ें पूरा भाषण

बलिया में सोमवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने बलिया में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान नितिन गड़करी ने आम जनता को संबोधित किया। इस दौरान 2014 के पहले उत्तरप्रदेश में सड़कों की हालत ठीक नहीं थी, लेकिन बीजेपी सरकार आने के बाद स्थितियों में सुधार आया। अब धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिका के जैसा होगा।उन्होंने आगे कहा कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के बन जाने से लखनऊ और दिल्ली जाना आसान होगा। लिंक वे के बन जाने से बलिया से पटना तक सिर्फ 1 घंटे 15 मिनट लगेंगे। उन्होंने कहा कि बलिया के किसानों की सब्जियां अब विदेशों तक पहुंचाई जाएंगी। सरकार का पूरा प्रयास है कि बलिया में रोड कनेक्टिविटी बढ़ाई जाए।

ग्रीनफील्ड हायवे के निर्माण से पूर्वी उत्तर प्रदेश को बिहार के छपरा, पटना, बक्सर से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। बलिया के किसानों की सब्जी लखनऊ, वाराणसी, पटना की मंडियों तक आसानी पहुँच सकेगी। इस एक्सप्रेस-वे के माध्यम से सब्जी उत्पादक किसानों को तीन मल्टि मोडल टर्मिनल वाराणसी, गाजीपुर और हल्दिया का सीधा लाभ मिलेगा। चंदौली से मोहनिया तक 130 करोड़ की लागत से बन रहे ग्रीनफील्ड मार्ग से उत्तर प्रदेश के चंदौली और बिहार के कैमूर जिलों को दिल्ली-कोलकाता जीटी रोड़ से कनेक्टिविटी मिलेगी।

आगे कहा कि 2023 से 2024 तक 1 लाख करोड़ की लागत से 3 हजार किमी के कार्य होंगे। 2024-25 के बीच 3500 किमी के कार्य होंगे। विकास कार्यों को रुकने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कई अन्य सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दी।

इस दौरान बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि यह प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश का पहला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे है। जो इतनी बड़ी लागत से बनेगा। इसके साथ ही और भी कई परियोजना इसमें शामिल है। सांसद ने बताया कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें यकीन दिलाया है कि बलिया के विकास लिए परिवहन मंत्रालय हर संभव मदद करेगा। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री गड़करी को धन्यवाद दिया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago