बलिया: यूनियन और स्टेट बैंक से खाताधारकों को लग रही है चपत, ऑनलाइन फ़्रॉड से ग़ायब हो रहे हैं पैसे

बिल्थरारोड। नगर के यूनियन और स्टेट बैंक बिल्थरारोड से जुड़े खाताधारकों के बचत बैंक खाता से हर दिन आनलाइन फ्राड कर पैसे निकले जा रहे है। बीते मंगलवार को संजय कुमार गुप्ता के खाते से सोमवार को यूनियन बैंक के खाता से 10, 10 हजार रुपये दो बार निकाल लिया गया।

जिसकी शिकायत लेकर कई खाताधारकों ने बैंक से शिकायत की किंतु कोई सुनवाई न होने पर बैंक कर्मचारियों की भी भूमिका सन्देह के घेरे में आ गयी है। जिसको लेकर बुधवार को पीड़ितों ने पुलिस को न्याय हेतु लिखित तहरीर दिया। लोगों की शिकायत पर पीड़ित के अतुल कुमार मिश्रा चौकी इंचार्ज सीयर ने यूनियन बैंक के प्रबंधक से मुलाकात की और लोगों के बैंक खाते से निकल रहे पैसे की तकनीकी

जानकारी ली। यूनियन बैंक के प्रबंधक विश्वनाथ ने सकारात्मक जबाब नही दिया। कहा कि बैंक खाताधारकों की शिकायत संबंधित सूचना उच्चाधिकारियों को ईमेल से दे दी गई है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई होगी। लगभग 6 माह से यूनियन और स्टेट बैंक से लगभग एक दर्जन खातों धारकों को इस तरह की घटना का शिकार होना पड़ा है। बैंक कर्मचारी द्वारा सिर्फ खोखला आश्वासन देकर पीड़ित खाता धारकों को

हटा दिया जाता है। सभी पैसे आनलाइन एईपीएस यानि आधारा कार्ड लिंक के जरीए निकाला गया है। बैको द्वारा ऑनलाइन हो रहे आये दिन फ्राड को लेकर नगर के व्यापारी प्रशांत कुमार मंटू, प्रवीण चौबे, मोनू गुप्ता आलोक जायसवाल,विनीत

जायसवाल, दिनेश यादव, अजीत गुप्ता, राकेश जायसवाल,अंजय राव,जितेंद्र जायसवाल ने चौकी इंचार्ज अतुल कुमार मिश्र से मिले और घटना के बारे मे जानकारी दी। बैंक खाताधारकों में पैसे को लेकर असुरक्षा की स्थिति बनी हुई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago