Categories: बलिया

बलियाः बाइक ने दो युवकों को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में 1 की मौत

बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना समाने आई है। क्षेत्र के अवायां स्थित विद्युत पावर हाउस के पास सोमवार की रात बाइक की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बलिया भेज दिया।

बेल्थरारोड के चौकिया के निवासी 19 साल के अमन आलम की इस हादसे में मौत हो गई। बताया गया ही कि बेल्थरारोड नगरा मार्ग स्थित विद्युत पावर हाउस से जब वह वापस लौट रहे थे, कि तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही बाइक ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद सड़क पर तड़पने लगा। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अमन को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची उभांव पुलिस ने रात 11 बजे शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अमन अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता गुड्डू पेंटर का कार्य कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। अमन जीएएएम इंटर कॉलेज के बारहवीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है। वह भी अपने पिता के कार्यों में सहयोग प्रदान करता था। उधर इलाज के बाद चिकित्सकों ने देर रात जुल्फिकार को घर भेज दिया।

उभांव एसएचओ राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। बताया कि बाइक की टक्कर से युवक के सिर में गंभीर चोट लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago