बलिया। रसड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़के के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो बहनों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें 19 जून को एक लड़ने ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की है।
बता दें लड़के मां संगीता देवी ने FIR दर्ज कराई थी कि नगरा थाना कि एक युवती ने परिस्थितियों का फायदा उठाकर उनके बेटे गौरव वर्मा (15) को प्रेम जाल में फंसाया। और फिर फायदा उठाकर प्रेमिका, उसकी बहन और मां उनके बेटे से पैसे लूटते रही। गौरव को जब इसकी जानकारी हुई तो उन लोगों को पैसे देने बंद कर दिया।
जिसके बाद उन लोगों ने गौरव पर कई आरोप लगाकर उसे फंसाने लगे। तंग आकर गौरव ने 19 जून 2021 को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले में FIR दर्ज कर जांच कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक हिमेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी प्रेमिका और उसकी बहन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…