Categories: बलिया

बलियाः रास्ते में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 7 लोग घायल

बलिया के एक गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। दो गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसके चलते 7 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया है। वहीं गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है।

घटना नरहीं थाना क्षेत्र के भरौली गांव की है। जहां कालीचरण चौधरी चचेरे भाई मोनू कार से लौट रहे थे। रास्ते में एक बाइक खड़ी थी। जिसके चलते वाहन निकल नहीं पा रहे थे। काफी देर तक हार्न बजाने पर वाहन मालिक लाला अंसारी बाहर निकले। बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा, आसपास के लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडा लेकर मारपीट करने लगे। मारपीट में एक पक्ष से कालीचरण चौधरी, सोनू चौधरी, मोनू चौधरी, विवेक चौधरी, अनिल चौधरी तथा दूसरे पक्ष से रहीम अली, अमजद व कमाल घायल हो गये। इसी बीच किसी ने डॉयल 112 को हिंदू-मुस्लिम में संघर्ष की सूचना दे दी।

मामले की सूचना मिलते ही सीओ सदर जगवीर सिंह चौहान, फेफना, गड़वार, चितबड़ागांव आदि थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स भी तैनात कर दिया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago