बलिया- बर्थ’डे पा’र्टी में प’टा’खा चलाने को लेकर दो लो’गों की ह’त्या, 6 घा’य’ल !

बलिया के उभांव क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी में पटाखा चलाने को लेकर हुए विवाद में दो व्यक्तियों की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी गई. जबकि 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं. घटना उभांव थाना क्षेत्र के ककरासो गांव की बताई जा रही है. गांव में तनाव के मद्देनजर कई थाने की फोर्स को बुलाया गया है.

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि ककरासो गांव में शुक्रवार रात सुनील नामक व्यक्ति के भांजे कार्तिक के जन्मदिन की पार्टी आयोजित की गई थी. सुनील ने जश्न के दौरान पटाखा चलाया जिसकी चिंगारी सुनील के ताऊ धुरंधर के कच्चे मकान पर गिर गई. इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ जिसे गांव के ही लोगों ने बीच-बचाव कर समाप्त करा दिया.

उन्होंने बताया कि धुरंधर की बहू सुनीता ने कुछ ही देर बाद फोन करके बहुता गांव स्थित अपने मायके से अपने पिता राजमंगल और भाई विनय तथा अजीत को बुला लिया जिन्होंने सुनील के घर पहुंचकर जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में सुभाष (60) और रामाश्रय (50) की मौत हो गयी, जबकि रवीना, संजय, संध्या और गौतम घायल हो गए. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में सुनील ने सात लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की सुसंगत धाराओं के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने इस मामले में राजमंगल, विनय और अजीत समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

7 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago