Categories: बलिया

बलियाः करंट की चपेट में आने से दो सगे भाई घायल, एक की हालत गंभीर

बलिया में दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां करंट लगने से दो सगे भाई घायल हो गए। जिनमें 1 की हालत गंभीर है। घटना दलई तिवारीपुर गांव की है। जहां रहने वाले 50 वर्षीय मुख्तार अहमद घर के बाद टीन शेड में मवेशियों को चारा दे रहे थे।

इसी दौरान वह टीन शेड में उतरे करंट की चपेट में आ गए। मुख्तार को बचाने उनके छोटे भाई 30 वर्षीय गुड्डू मौके पर पहुंचे। लेकिन वह भी करंट की चपेट में आने से झुलस गए। घटना के बाद परिजनों में अफरातफऱी मच गई।

परिजन दोनों भाईयों को लेकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मुख्तार की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए मऊ लेकर चले गए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

15 hours ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 days ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago