Categories: बलिया

Ballia- जिपं सदस्य के घर पर तोड़फोड़ मामले में दो की गिरफ़्तारी!

बलिया के हल्दी गांव में जिला पंचायत सदस्य के घर पर एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। दरवाजे पर खड़ी जिपं सदस्य के बेटे की स्कॉर्पियो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। गाड़ी पर फायरिंग करने के भी आरोप लगे हैं। वहीं पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए दो नामजद और 20 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि मंगलवार रात अचानक जिला पंचायत सदस्य विद्यावती देवी के दरवाजे पर 15 से 20 की संख्या में लोग चढ़ गए और जमकर तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि जिला पंचायत सदस्य के बेटे हिमांशु उपाध्याय अपने चाचा-चाची को वाराणसी छोड़कर वापस घर लौटे। तभी अचानक कुछ लोग दरवाजे पर पहुंचे और तोड़फोड़ करने लगे।

उन्होंने सबसे पहले दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज की और बाद में स्कॉर्पियो और अन्य सामान में तोड़फोड़ की। मामले में फायरिंग की बात भी सामने आई है। घटना के बाद हिमांशु ने बताया कि जब मैं घर के बाहर निकला तो जान से मारने की धमकी देते हुए सभी भाग निकले। हल्दी थाना पुलिस ने तहरीर पर दो नामजद व 20 अज्ञात पर मुकदमा कायम कर लिया है। साथ ही आरोपितों की तलाश में जुट गई। दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है।

थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के दूसरे बेटे सुधांशु व पंकू सिंह के बीच बाइक का हार्न नहीं बजाने को लेकर विवाद हुआ था। इसकी जानकारी होने पर सदस्य के पक्ष के लोग उसके दरवाजे पर गए थे। इसके बाद दूसरे पक्ष की तरफ से भी लोग पहुंच गए थे। पूरे घटना की जांच की जा रही है। दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल इन्हें शांति भंग की आशंका में निरुद्ध किया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago