बांसडीह। कस्बा बांसडीह के वार्ड नंबर 10 स्थित कुएं में 17 वर्षीय एक किशोर का श’व मिलने से हड़’कम्प मच गया। श’व कस्बे के ही वार्ड नं. 13 निवासी आकाश गुप्ता (17) पुत्र धनेश्वर गुप्ता के रूप में पहचान हुआ है। मृ’तक के चाचा भोला गुप्ता ने आशंका जताते हुए बताया कि पढ़ाई में नम्बर कम आने से आकाश मानसिक रूप से परेशान रहता था, हो सकता है कि मानसिक तौर पर परेशान होने के कारण कुएं में कूद कर आत्म’ह’त्या कर लिया हो।
परिजनों के अनुसार आकाश रोज की भांति रविवार की सुबह 3 बजे ही टहलने के लिए निकला, लेकिन काफी देर बाद भी घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दिया। इसबीच दिन में करीब दस बजे किसी ने सूचना दिया कि घर से महज 100 मीटर की दूर पर वार्ड नं 10 गढ़ स्थित कुएं के बाहर आकाश की मोबाइल व चप्पल पड़ा है।
शक के आधार पर लोगों ने कुएं में कांटा लगाकर खोजबीन शुरू कर दिया। काफी प्रयास के बाद आकाश का श’व मिल गया। कुएं में शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गयी। परिजनों के करुण क्रंदन से आसपास का मौहाल गम’गीन हो गया।
पिता धनेश्वर की चित्कार से मौजूद लोगों की आंखे नम हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकल पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
बांसडीह कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आकाश पढ़ने बहुत ही तेज था, लेकिन किसी कारण वश 10 वी कक्षा में नंबर कम आने आकाश मानसिक डिप्रेशन में था। काफी दिनों से घर पर ही रह रहा था। पढ़ने के लिए वाराणसी नहीं जा रहा था।
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…
बलिया। फेफना जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से…