Categories: featured

बलियाः चिलकहर-कुरेजी मार्ग पर गिरा पेड़, 1 घंटे से आवागमन बाधित

भारी बारिश से बलिया में हालात बहुत खराब हैं। जगह जगह जलभराव है और बारिश की वजह से पेड़ गिरने की भी घटनाएं सामने आ रही हैं। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। भारी बारिश के बाद चिलकहर से कुरेजी जाने वाली मार्ग पर पेड़ गिर गया। जिसके कारण आवागमन बुरी तरह बाधित हो गया है।

बीच रास्ते में गिरे पेड़ की टहनियां 11,000 हाईटेंशन तार से सटी हुई है जिससे पेड़ में करंट आ रहा है। करीब 1 घंटे से ज्यादा समय से पेड़ गिरा हुआ है। बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी को अवगत करा दिया गया है। लेकिन अभी तक किसी ने सुध नहीं ली।

लापरवाही का आलम ये है कि 1 घंटे से बीच रास्ते में पेड़ गिरा है। जिससे लोग आवगमन नहीं कर पा रहे हैं। आम जनमानस को आने जाने में काफी असुविधा हो रही है। इसकी सूचना वन विभाग के संबंधित अधिकारी को लगभग 1 घंटे पूर्व दी जा चुकी है लेकिन अभी तक विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुँचा है। रहागीर परेशान हो रहे हैं। बीच सड़क पर पेड़ गिरे होने से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। साथ ही पेड़ में करंट आने की भी जानकारी मिल रही है। जिसके संपर्क में आकर कोई घायल भी हो सकता है लेकिन न तो वन विभाग को इसकी परवाह है और न ही बिजली विभाग को। दोनों विभागों को सूचना देने के बाद भी किसी ने कार्यवाही नहीं की।

रिपोर्ट- कृष्ण मोहन पाण्डेय

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago