Categories: बलिया

बलिया- निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे परिवहन मंत्री, 3 महीने में रिकॉर्ड 70% काम होने पर जताई खुशी

बलिया। यूपी सरकार के मंत्री हमेशा ही एक्शन मोड में नजर आते हैं। जहां बलिया में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने गुरुवार को बसंतपुर में निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने काम करा रही फर्म एएफसी इंडिया के कार्यकारी अधिकारी अविनाश सिंह से प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी ली। और फिर प्लांट का काम समय पर पूरा करने का निर्देश भी दिया।

मंत्री दयाशंकर सिंह ने निरीक्षण के बाद संतोष जाहिर करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र के कूड़े का समुचित निस्तारण बलिया की गंभीर समस्या थी। ऐसे में प्लांट निर्माण में आ रही सभी बाधाओँ को दूर कर नए सिरे से प्लांट को शुरू कराने की पहल की गई। प्लांट के निर्माण की गति पर खुशी जाहिर की। कहा कि जल्द ही बलिया नगर का कूड़ा वैज्ञानिक तरीके निस्तारित होगा।

बता दें कि बसंतपुर में निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण केंद्र फिलहाल 50 टन क्षमता का बनाया जा रहा है। भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसकी क्षमता 100 टन तक बढ़ाई जा सकेगी। 3 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाले प्लांट को एएफसी इंडिया फर्म 7 नवम्बर, 2022 से बना रही है और महज 3 महीने में ही 70 फीसदी से अधिक काम पूरा कर चुकी है। फर्म के प्रतिनिधि ने 15 मार्च से पहले पूरा कर लेने की बात कही।

इसके साथ ही परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण केंद्र के बगल में खाली जमीन को लेकर जानकारी ली। जमीन सेनेटरी लैंड फील्ड के लिए है। वहीं मंदिरों में चढ़ने वाले फूल आदि को लेकर कहा कि इससे अगरबत्ती या अन्य उपयोगी सामग्री बनाई जा सकती है। इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago