बेल्थरारोड : नशे में धुत्त केबिनमैन ने नहीं गिराया फाटक, टला बड़ा हादसा

बलिया के बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा होते होते टल गया। यहां कुण्डैल रेल फाटक के पास ट्रेन आने का सिग्नल मिल चुका था। रेल फाटक को गिराना था। लेकिन जिस केबिन मैन को यह काम करना था वह पूरी तरह नशे में धुत्त था। नशे में इधर-उधर डोल रहा केबिन मैन काफी देर तक रेल फाटक से ही खेलता रहा। उसने करीब 15 मिनट में ही करीब दस बार रेल फाटक उठाया और गिराया। जिससे वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक कुण्डैल रेल फाटक के पास दोपहर पौने चार बजे गाड़ी नंबर 18202 दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन के आने का सिग्नल हो चुका था।

रेलवे फाटक गिराना था लेकिन कुण्डैल के रेल फाटक संख्या टी-17 पर तैनात फ्वाइंट मैन संजीव कुमार शराब के नशे में धुत्त दिखा। उसने समय पर गेट बंद नहीं किया। बार-बार फाटक गिरने और उठने से मौजूद वाहन चालक असमंजस में पड़ गए। जब केबिन मैन को फोन किया तो ठीक 3.48 में उसने रेल फाटक बंद किया इसके बाद 3.50 पर 18202 दुर्ग एक्सप्रेस गुजरी। जिसके बाद नशे में धुत्त केबिन मैन ने साढ़े चार बजे केबिन ही नहीं बंद किया।

इसके कारण स्टेशन अधीक्षक दिनेश मौर्य ने रेलवे स्टेशन से एक दूसरे प्वाइंटमैन को भेजा और रेल फाटक बंद कराया। जिसके बाद यहां से दादर एक्सप्रेस और भटनी वाराणसी पैसेंजर ट्रेन निकल सकी। इसके लेकर वाराणसी मंडल के रेल परामर्शदात्री उपयोगकर्ता समिति सदस्य देवेंद्र गुप्ता ने नशेड़ी केबीनमैन की शिकायत उच्चाधिकारियों को दी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago