बांसडीह-बलिया मार्ग पर मैजिक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस भयानक हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के मुताबिक हादसा बांसडीह-बलिया मार्ग पर स्थित बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के महाविद्यालय बांसडीह के सामने गुरुवार को हुआ। जहां कोतवाली क्षेत्र के केवटलिया निवासी 25 वर्षीय कलिका साहनी अपने साला 15 वर्षीय अमित (निवासी इशरपुरा जनपद आरा बिहार) के साथ अपने दूसरे साले राजू कुमार को लेने हल्दीघाट जा रहे थे।
तभी बांसडीह बलिया मार्ग स्थित महाविद्यालय के पास बलिया तरफ से आ रही मैजिक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कालिका की शादी 3 दिसम्बर को चांदनी के साथ हुई थी। अमित अपनी बहन के साथ अपने जीजा कलिका के घर आया था। अपने जीजा के साथ ही अपने बड़े भाई को लेने हल्दीघाट जा रहे था, तभी हादसे का शिकार हो गया। वहीं दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पांडेय ने दोनों शवों को लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…