बलिया में दर्दनाक हादसाः मैजिक ने बाइक को मारी टक्कर, जीजा-साले की मौत

बांसडीह-बलिया मार्ग पर मैजिक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस भयानक हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के मुताबिक हादसा बांसडीह-बलिया मार्ग पर स्थित बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के महाविद्यालय बांसडीह के सामने गुरुवार को हुआ। जहां कोतवाली क्षेत्र के केवटलिया निवासी 25 वर्षीय कलिका साहनी अपने साला 15 वर्षीय अमित (निवासी इशरपुरा जनपद आरा बिहार) के साथ अपने दूसरे साले राजू कुमार को लेने हल्दीघाट जा रहे थे।

तभी बांसडीह बलिया मार्ग स्थित महाविद्यालय के पास बलिया तरफ से आ रही मैजिक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि कालिका की शादी 3 दिसम्बर को चांदनी के साथ हुई थी। अमित अपनी बहन के साथ अपने जीजा कलिका के घर आया था। अपने जीजा के साथ ही अपने बड़े भाई को लेने हल्दीघाट जा रहे था, तभी हादसे का शिकार हो गया। वहीं दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पांडेय ने दोनों शवों को लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago