बलिया में NH-31 पर मंगलवार को टेंगरही के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गयी। जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं बाइक सवार बाल-बाल बचा।
दरअसल बैरिया थाना क्षेत्र के दया छपरा निवासी विवेक पासवान 18 साल पुत्र बच्चा पासवान नौरंगा घाट के सामने गंगा तट से ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी भरकर बैरिया की तरफ जा रहा था। तभी NH-31 पर टेंगरहीं स्थित हनुमान मंदिर के पास सामने से आ रही बाइक को बचाने की कोशिश में ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। जिससे विवेक पासवान ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दब गया।
इस दौरान मौके पर पहुंचे कुछ युवकों ने विवेक पासवान को ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे से बाहर निकाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोन बरसा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज बैरिया अतुल कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…