मिशन शक्ति के तहत अपराधियों को उम्रकैद की सजा दिलाने में अव्वल है बलिया, DM अदिति सिंह ने ज़ाहिर की ख़ुशी

बलिया डेस्क : महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार द्वारा शुरु किए गए मिशन शक्ति अभियान की बलिया की ज़िलाधिकारी अदिति सिंह ने तारीफ़ की है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत बलिया और हापुड़ में अपराधियों के ख़िलाफ़ जिस तेज़ी से कार्रवाई की गई उसे देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई है।

दरअसल, आजतक की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मिशन शक्ति अभियान के तहत अक्टूबर 2020 से लेकर मार्च 2021 तक प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध को अंजाम देने वाले 3,440 अपराधियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई है।  रिपोर्ट में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के हवाले से बताया गया है कि मिशन शक्ति अभि‍यान के दौरान दिनांक 17 अक्तूबर 2020 से 3 मार्च 2021 तक प्रदेश में 7 अपराधियों को फांसी की सज़ा भी दी गई है।

इसके अलावा महिला एवं बाल अपराध के 435 अपराधियों को आजीवन कारावास, 394 अपराधियों को 10 साल से ज़्यादा की सज़ा, 1,108 अपराधियों को 10 साल से कम कारावास तो कराया ही गया, साथ ही शोहदे और गुंडे किस्म के 1,503 अपराधियों को जिलाबदर भी कराया जा चुका है।

इस तरह मिशन शक्त‍ि अभियान के 138 दिनों के दौरान कुल 3,440 अपराधि‍यों पर कार्रवाई हुई है। आंकड़ों को दिन के हिसाब से देखा जाए तो औसतन रोज़ 25 अपराधि‍यों पर कार्रवाई हुई और हर 19वें दिन एक अपराधी को फांसी की सजा दिलाई गई है।

बाल एवं महिला अपराध के अपराधियों को आजीवन कारावास कराने में बलिया प्रदेश में पहले स्थान पर रहा, जहां 32 अपराधियों को सज़ा कराई गई। वहीं हापुड़ उत्तर प्रदेश के उन ज़िलों में शामिल रहा जहां इस अभियान के तहत अपराधी को फांसी की सज़ा दी गई।
बलिया और हापुड़ की इसी उप्लब्धी पर अदिति सिंह ने ट्वीट कर खुशी ज़ाहिर की।

उन्होंने लिखा, “मुझे ये देखकर ख़ुशी हो रही है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले अपराधियों को मृत्युदंड और आजीवन कारावास की सज़ा सुनाने के मामले में बलिया और हापुड़ प्रदेश में टॉप पर हैं। दोनों ही ज़िलों में अक्टूबर से लेकर मार्च तक में जिला प्रशासन, पुलिस, अभियोजन और न्यायपालिका के सक्रिय प्रयासों के ज़रिए अपराधियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की गई”।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago