बलिया में विकास की हक़ीक़त बयान कर रही है आज की वायरल तस्वीर, देख कर चौक जायेंगे आप !

बलिया वायरल ख़बर – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में सड़कों का निर्माण तो जमकर हो रहा है। लेकिन सुर्ख़ियां बटोरने के लिए दनादन बनवाई जा रही ये सड़कें कितनी टिकाऊ हैं, इसकी पोल खुलने में भी वक़्त नहीं लग रहा। ताज़ा मामला बलिया के से सामने आया है। जहां नवनिर्मित सड़क में बारिश से बने गड्ढे ने एक युवक की जान को ख़तरे में डाल दिया।

घटना नगरा इलाके के भगमलपुर मौजा की है। जहां एक बाइकसवार युवक सड़क में बने गड्ढे के चलते दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में युवक बुरी तरह से घायल हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस से उसे पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि जिस गड्ढे में युवक की बाइक गिरी, वह गड्ढा बारिश के कारण पाइप के बह जाने से बना है।

ग्रामीणों के मुताबिक, हाल ही बनी इस आरसीसी रोड का पाइप भारी बारिश के चलते बह गया, जिसके बाद से यहां कई हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस गड्ढे की वजह से एक महीने में तकरीबन एक दर्जन हादसे हो चुके हैं। जय प्रकाश ने बलिया ख़बर को बताया कि इस गड्ढे के बारे में संबंधित ज़िम्मेदारान और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इस गड्ढे को भरने के लिए अभी तक पाइप नहीं लगाया गया है।

जिसके चलते हादसों में इज़ाफ़ा होता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ज़िम्मेदारान की लापरवाही को देखते हुए उन्होंने ख़ुद अपने स्तर पर लोगों को हादसे से बचाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि गड्ढे से लोगों को अलर्ट करने के लिए वहां बांस के झंडे लगाए गए। लेकिन इसके बावजूद हादसे नहीं रुके। ग्रामीणों ने कहा कि झंडों से हादसों को को पूरी तरह नहीं रोका जा सकता। इसलिए गड्ढे को पाटा जाना ज़रूरी है।

जिसके चलते हादसों में इज़ाफ़ा होता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ज़िम्मेदारान की लापरवाही को देखते हुए उन्होंने ख़ुद अपने स्तर पर लोगों को हादसे से बचाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि गड्ढे से लोगों को अलर्ट करने के लिए वहां बांस के झंडे लगाए गए। लेकिन इसके बावजूद हादसे नहीं रुके। ग्रामीणों ने कहा कि झंडों से हादसों को को पूरी तरह नहीं रोका जा सकता। इसलिए गड्ढे को पाटा जाना ज़रूरी है।

अपील: आप भी अपने इलाके और आसपास की समस्याओं को बयाँ करती फ़ोटो या वीडियो वग़ैरा हमें भेज सकते हैं, ताकि हम उसके ज़रिए शासन-प्रशासन को आईना दिखा सकें और ज़िम्मेदार लोगों से सवाल कर सकें!

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago