Categories: बलिया

बलियाः तिरंगे को कचरे की गाड़ी में रखकर ले जाने वाले तीन सफाईकर्मी निलंबित

बलिया में तिरंगे का अपमान करने वाले तीन सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं एक स्थायी सफाई कर्मचारी को चेतावनी दी गई है। सफाई कर्मियों के द्वारा झंडे को समेट कर कूड़े की गाड़ी में रख दिया गया था।

मामला चितबड़ागांव नगर पंचायत क्षेत्र का है, जहां रोड के किनारे लगाएं गए तिरंगे को नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा कुड़े की गाड़ी में रखकर ले जाते हुए का एक फोटो वायरल हुआ था। इसे संज्ञान में लेते हुए अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने कार्रवाई करते हुए आउट सोर्सिंग संस्था माधव ब्रम्ह बाबा इंटर प्राइजेज के मालिक व नगर पंचायत के स्थाई सफाई नायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

जांच हुई तो कर्मचारी गोविंद कुमार, प्रशांत रावत और सुरज कुमार दोषी पाये गये। जिसके बाद अधिशाषी अधिकारी के निर्देश पर आउट सोर्सिंग संस्था के वही अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार द्वारा तीनों को निलंबित कर दिया गया। वहीं स्थायी सफाई नायक गनेश राम को प्रतिकूल प्रविष्ट देते हुए आगे किसी प्रकार की गलती पर विशेष दंड देने की चेतावनी दी गई। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को समझाईश दी कि तिरंगे का सम्मान राष्ट्र का सम्मान होता है और तिरंगे के सम्मान को लेकर नियम भी बनाये गए तथा इसके अपमान पर दंड की व्यस्था भी हमारे संविधान में कई गई है। लिहाजा तिरंगे को कहीं न फेंके, सम्मान के साथ रखें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago