Categories: बलिया

बलिया- सरयू और गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा!, मनियर – रेवती बंधे पर दबाव से दहशत !

बलिया में सरयू और गंगा के बढ़ते जलस्तर ने प्रभावितों को मुश्किल में डाल दिया है। दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। सरयू खतरे के निशान से 32 सेमी और गंगा 2.72 मीटर नीचे बह रही है। बांसडीह तहसील के टीएस बंधा के पास रेंगहा ( सुअरहा ) गांव में रिंग बंधा टूटने से 4 गांवों की 5 हजार की आबादी बाढ़ से घिर गई है। टीएस बंधा पर खतरा बढ़ गया है।

बता दें शनिवार सुबह से स्थिति और भयावह हो गई है। ऐसे में डीएम सौम्या अग्रवाल ने मौके का मुआयना कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। एसडीएम राजेश गुप्ता, सीओ राजेश तिवारी, तहसीलदार प्रवीण सिंह और नायब तहसीलदार अंजू यादव मौके पर डटे हुए हैं। मजदूर बंधे के कमजोर स्थान पर मिट्टी गिराकर मजबूती दे रहे हैं।

बंधे के दबाव के कारण हजारों की आबादी में डर है। लोग रात जागकर बिता रहे हैं। चांदपुर में सरयू खतरे के निशान से 58 मीटर से 1.31 मीटर ऊपर है। प्रति घंटे पौन सेमी की रफ्तार से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। टीएस बंधा भोजपुर के पास रिसाव बढ़ गया है। डेन्जर जोन तिलापुर के बीच नदी के दबाव से लोग काफी दहशत में हैं। वहीं सिचाई और बाढ़ विभाग के जिम्मेदार बंधा को सुरक्षित बता रहे हैं।

सरयू के साथ गंगा भी खतरे के बिंदु के ऊपर बह रही है। जिससे तटवर्ती लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। शनिवार को गंगा खतरे के बिंदु 57.615 मीटर बहने लगी है। जिस कारण रामगढ़ के सोनार टोला, बनिया टोला, दुबे छपरा और उदयीछपरा में हुए कटाव निरोधी कार्य के पास गंगा की धारा का दबाव बन गया है। बाढ़ के कारण परवल, हरी सब्जी और खेतों की जुताई का कार्य बंद हो गया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago