बलिया- इस कोतवाल ने पेश की इंसानियत की मिसाल, इलाके में हो रही चर्चा !

बलिया– उत्तर प्रदेश पुलिस के व्यवहार को लेकर तमाम सवाल उठते रहते हैं। लेकिन बलिया के बेल्थरा रोड में यूपी पुलिस की मानवीयता का जो नजारा सामने आया, उसे देखकर आप भी पुलिस की वाहवाही करने से नहीं चुकेंगे ।

बेल्थारा रोड के उभाव थाना के कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने गरीब बच्ची को स्कूल आने जाने के लिए साइकिल व किताब कॉपी और बैग देकर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गए हैं ।

आज सोमवार को बेल्थरा रोड तहसील क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालय ककरासो में वीमेन पावर लाइन 1090 जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एक गरीब छात्रा ने अपनी सम्स्या थाना उभांव के प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह के सामने बताई थी।

जिसके बाद उभाव थाना के कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने छात्रा को साइकिल किताब और बैग सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई । जिससे बाद गरीब बच्ची के चेहरे पर ख़ुशी की झलक देखने को मिली।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

21 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago