बलिया- मतदाता सूची में नाम जोड़वाने को तीसरा विशेष अभियान कल

बलिया: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि एक जनवरी, 2021 के आधार पर विधान सभा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाताओं की सुविधा के लिए आज 5 दिसम्बर (शनिवार) को सभी मतदेय स्थल पर तृतीय विशेष अभियान का आयोजन होगा।

इसमें जन सामान्य से दावे और आपत्तियां जैसे फार्म-6, 7, 8 व 8ए प्राप्त किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने कहा है कि इस विशेष अभियान दिवस पर समस्त बीएलओ/पदाभिहित अधिकारी अपने-अपने निर्धारित मतदेय स्थल पर उपस्थित रहेगें। उच्चाधिकारियों द्वारा भी भ्रमण कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।

अन्यथा की स्थिति में उनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही होगी। उन्होंने अपील की है कि ऐसे सभी पात्र मतदाता, जो 01 जनवरी, 2021 को 18 वर्ष या इससे अधिक से लोग का नाम अगर मतदाता सूची में नहीं है तो इस सुनहरे अवसर का लाभ उठायें।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago